विज्ञान फ़ंताशी मेरा फेवरेट जॉनर है। फाउंडेशन, ड्यून , स्टार ट्रेक, स्टार वार पढ़े और देखे है।
लगभग सारी विज्ञान फ़ंताशी गाथाओं में लोकतंत्र पर गंभीर चिंतन हुआ है। यहां पर मैं लोकतंत्र और विज्ञान फ़ंताशी पर संक्षिप्त लेकिन व्यावहारिक दृष्टिपात कर रहा हूं, मैने मुख्य तौर पर फ़ाउंडेशन, स्टार ट्रेक, स्टार वार्स और ड्यून का संदर्भ लिया है।
विज्ञान कथाओं में लोकतंत्र
विज्ञान कथाएँ अक्सर उन्नत तकनीक, अंतरतारकीय साम्राज्यों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और परग्रही सभ्यताओं जैसी भविष्य की चुनौत…
गुणीजनों, संतजनो , आज प्रवचन का विषय है, कांसपीरेसी थ्योरी। कांसपीरेसी का अर्थ है षड्यन्त्र लेकिन थ्योरी का अर्थ यहाँ ग़लत लिया जाता है। विज्ञान के अनुसार थ्योरी का अर्थ होता है, प्रमाणित सिद्धांत या अवधारणा। लेकिन कांसपीरेसी थ्योरी में यह केवल अवधारणा होती है जिनका आधार अधकचरी सूचनाओं, अफ़वाह और उससे निकाले बेहूदा निष्कर्षों पर होता है। विद्वानों, कांसपीरेसी थ्योरीयों का इतिहास बहुत पुराना है, लेकिन सूचना क्रांति के इस कालिकाल में इसका विस्तार दिन दून रात चौगुना हो रहा है।…
और पढ़ेंरात के दस बजे, अचानक फोन बजा। फोन उठाने से पहले कट गया। नम्बर देखा, अनजाना था। फोन में इतिहास देखा , पता चला कि पिछले सप्ताह तीन मिस कॉल थे। आम तौर पर अनजाने नम्बर से आये मिसकॉल पर मैं वापस काल नही करता। अपनी जासूसी आरम्भ की, दो मिनट में पता कर लिया कि महाराष्ट्र से किसी राम का फोन है। नाम से फिर भी ढंग से याद नही आया।
सोचा काल बैक करते है, नम्बर पहुँच के बाहर। दोबारा मिस कॉल आई। काल बैक की तो नम्बर फिर से पहुंच के बाहर। तीसरी बार में रिंग गई।
बन्दे ने फोन उठाया। हमने पूछा …
३१ जुलाई हिन्दी के उपन्यास सम्राट और कहानीकार प्रेमचंद का १२६ वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि।
दसवी मे पढा था कि उनका असली नाम नवाबराय था। उनकी पहली रचना सोजे-वतन थी जिसमें देशभक्ति पूर्ण कहानियां थीं। छपते ही इसे अंग्रेजों ने जब्त कर लिया। तत्पश्चात वे प्रेमचंद के नाम से लिखने लगे।
प्रेमचंद मेरे प्रिय लेखक रहे हैं, उनके लगब्भग सभी उपन्यास और ढेरो कहानिया पढी है।प्रेमचंद को पढना तो बचपन से ही शुरू हो गया था। कक्षा दूसरी मे बालभारती मे उनकी कहानी पढी…
निधीजी के चिठ्ठे पर एक मजनू के बारे मे पढा, मेरे आस पास तो मजनूओ की भरमार रही है। सोचा चलो एक के बाद एक मजनूओ के किस्से लिखना शुरू कर दे।
ये किस्सा है उन दिनो का जब मै नया नया दिल्ली पहुंचा था। हम लोग कुल आठ लोग एक ही फ्लैट मे काल्काजी मे रहते थे। सभी के सभी नागपूर और उसके आसपास के क्षेत्र से थे। कुछ नौकरी करते थे, कुछ सघर्ष कर रहे थे। फ्लैट का खर्च नौकरीशुदा लोगो की जिम्मेदारी थी। जो संघर्ष कर रहे थे, उनका एक काम था, दिन मे अपना बायोडाटा बांटना, साक्षात्कार देना और रात मे…
अपना ग़म ले के कहीं और न जाया जाये
घर में बिखरी हुई चीज़ों को सजाया जाये,
घर से मस्जिद है बहुत दूर ,चलो यू टर्न ले
किसी रोते हुए बच्चे को हँसाया जाये ।
निदा फाजली की ये गजल मै कल फिर एक बार “वाह वाह″ मे सुनी। जब उन्होने ये शेर पाकिस्तान मे एक मुशायरे मे पढे थे,उसके बाद कुछ श्रोताओ ने उनसे पूछा कि
“मस्जिद किसी बच्चे से बडी कैसे हो सकती है।
उनका जवाब था
"मस्जिद तो इंसान के हाथ बनाते है, लेकिन बच्चो को तो खुदा के हाथ बनाते है !"
ये पंक्तिया फिर याद आ गयी जब गढ्ढे मे गिर…
हमारा देश हमेशा प्रगति के मार्ग पर रहता है, इसका मूल कारण यह है कि मार्ग पर हमेशा कार्य चलते रहता है। मार्ग पर कार्य रूकने का मतलब होता है प्रगति का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हर तरफ पहले गहरे गड्डे खोदना, उसमे से अलग अलग तरह के पाईप निकाल कर रख देना। कितने ही तरह की पाईप-लाईन होती है पीने के पानी की, गटर लाईन(ये दोनो पास पास ही होती है, आवश्यकता होने पर एक दूसरे की मदद करती है),टेलीफ़ोन की, बिजली की, गैस की,टाटा की, रिलायंस की… वगैरह वगैरह। इन सभी पाईपलाईने किसी हसीना की चोट…
और पढ़ेंबहुत पुरानी बात है, जब हम प्राथमिक स्कूल के छात्र थे। हमारा एक सहपाठी था मुन्नाभाई!
मुन्नाभाई हमारी कक्षा का नेता था, मतलब कि कक्षा कप्तान था। स्कूल के उसके दैनिक कार्यो मे होता था, सुबह सबसे पहले पहुंच कर दरीयों पर कब्जा करना। जी हां आपने सही पढा दरीयों पर कब्जा करना। हमारे स्कूल मे डेस्क बेंच नाम की वस्तुएँ नही हुआ करती थी। १०-१२ फुट लंबी और एक फुट चौडी दरीयां, दरीयां छात्रों की संख्या के हिसाब से उसी तरह कम हुआ करती थी, जिस तरह आई आई टी और आई आई एम की सीटें कम होती है। म…
१९९७-१९९८, संगणक अभियांत्रीकी का अंतिम वर्ष। इस समय तक हम डेनिस रिची के परम भक्त बन चुके थे, यशवंत कान्हेटकर हमारे दूसरे देवता थे । ‘सी’ कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा पर मेरा अच्छा खासा अधिकार हो गया था। मै इस भाषा का उपयोग सामान्य प्रोग्रामिंग के अतिरिक्त ,वायरस बनाने, टी एस आर(टर्मिनेट एंड स्टे रेसीडेन्ट प्रोग्राम), सिस्टम प्रोग्रामिंग के लिये भी करता था। यह वह दौर था जब कंप्यूटर प्रोग्रामिंग मेरे लिये एक दीवानगी बन चुकी थी, मैं गर्व से कहता था ‘कंप्यूटर’ मेरा पहला प्यार है।
…
सपने, हां सपने तो मैने खूब देखे है, बचपन से लेकर जवानी तक ! सपने देखना कब शुरू किया , याद नही, शायद होश संभालने के साथ ही, सपने देखना शुरू कर दिया था। सपने , खुली आंखों के सपने !
बचपन नंदन ,चंदामामा और इंद्रजाल कामिक्स पढ़ते हुये बीता। परिया, जादू की छडी, चमत्कारी शक्तियों और जादू की छडी से सराबोर वो कहानियां ! इन कहानियो के मायाजाल मे लिपटे सपने ! जो यथार्थ के धरातल पर असंभव थे, लेकिन बाल-मन उन्ही सपनों के मग्न रहता था। इसी दौरान दूर-दर्शन पर विक्रम बेताल और सिहांसन बत्तीस…
पिछले सप्ताहांत को मैं अपने गृह नगर गोंदिया गया था, हमेशा की तरह द्वितीय श्रेणी शयनयान से। मेरे कुपे मे मेरे अलावा एक तमिळ परिवार था, मम्मी-पापा और एक १६-१७ साल की कन्या।
शाम के १० बजे रेल-यात्रा शुरू हुयी, मैं कमलेश्वर जी का उपन्यास “कितने पाकिस्तान” पढ रहा था। पढ़ते पढ़ते सो गया। सुबह जब मैं सो कर उठा, तब देखा कि वह लड़की कुछ पढ रही थी। मैने मुंह हाथ धोने के लिये चला गया। जब वापिस आया तो पाया कि उस लड़की और उसके माता पिता मे किसी बात पर बहस हो रही है। बहस तमिळ मे थी , मेर…
आज एक अच्छी खासी बहस छिडी हुयी है आरक्षण पर। हर कोई अपने अपने तर्क-कुतर्क दिये जा रहा है। लेकिन क्या किसी ने अपने तर्को तथ्यो और आकंडो से प्रमाणीत करने की कोशीश की है ? पक्ष या विपक्ष मे जितने भी तर्क दिये जा रहे है वह वैज्ञानिक/सांख्यकिक तथ्यो पर आधारीत ना हो कर भावनाओ पर आधारीत है।
जैसा कि आप जानते है , आरक्षण सिर्फ और सिर्फ १० सालो के लिये लागु किया गया था। अब यह आरक्षण ५७ वर्षो से चला आ रहा है। क्या किसी समाज विज्ञानी ने इस आरक्षण व्यवस्था का परिणाम जानने की कोशीश की है…
आधुनिक अर्जून कुरूक्षेत्र मे निराश बैठे थे। अर्जुन ने अपनी युवावस्था मे अनेको युध्द लडे थे और जीते थे। जिवन के संध्याकाल मे उनका पराक्रम चुक गया था और ये हालत हो गयी थी की महारथी अर्जुन को एक पैदल भी हरा देता था। महाराजा के दरबार मे उनकी पहले जैसी इज्जत नही बची थी, लोग अब उनकी उम्र का लिहाज कर चुप रहते थे।
आधुनिक अर्जुन ने एक सपना देखा था, धर्मराज को उनका खोया राज्य दिलाने का नही, अपने लिये चक्रवर्ती राज्य प्राप्त करने का। इसके लिये उन्होने अथक परिश्रम भी किया था, अपने छोटे…
इस विषयपर लिखने के लिये मूझे किसी चेतावनी या नोटीस देने की जरूरत नही है। धर्म पर लिखा गयी कोई भी लेख आपत्तिजनक नही हो सकता है। यदि वह लेख धर्म मानने वालो को आपत्तीजनक लगता है, इसका अर्थ यह है लेखक और पाठक दोनो मे से किसी एक को या दोनो को धर्म की जानकारी नही है। अज्ञान की कोई सजा नही होती है।
मेरे जिवन पर धर्म का क्या प्रभाव है, इस विषय पर मेरे अलावा भी मेरे आसपास के हर क़रीबी व्यक्ति का भी अलग मत हो सकता है। मेरे मित्र मुझे नास्तिक मानते है। मेरे परिवार के व्यक्ति मुझे नास्…
सोशल मिडीया पर